
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के कारण अत्यंत खराब हालत के मद्देनजर दिल्ली में आज रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक 6 दिन के लिए लॉकडाउन लगाने का एलान कर दिया गया है। ये फैसला मुख्यमंत्री और दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल की बैठक में हुआ है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने जनता से कोई झूठ नहीं बोला, जिस तरह के हालात हैं हमने हमेशा सही जानकारी दी है। केजरीवाल ने कहा, ‘दिल्ली के अंदर कोरोना की स्थिति काफी गंभीर है, लेकिन रोजाना ज्यादा केस आने के बाद दिल्ली में बेड और ऑक्सीजन की काफी कमी हो रही है। इसके लिए हमने केंद्र सरकार से मदद मांगी है।’ उन्होंने कहा कि इस समय दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था अपनी सीमा पर पहुंच गई है।
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More