पॉलिटिक्स

दिल्ली दौरे पर सीएम चंपई सोरेन, मंत्रिमंडल में नए चेहरों को मौका नहीं मिलने पर कांग्रेस के नाराज विधायक भी दिल्ली के लिए रवाना


Bharat varta desk:

झारखंड के नेताओं को शनिवार शाम दिल्ली बुलाया गया है।दिल्ली दौरे पर झारखंड के सीएम चंपई सोरेन रवाना हो गए हैं.मुख्यमंत्री बनने के बाद उनका ये दिल्ली का पहला दौरा है.वे कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर और सुदिव्य सोनू साथ दिल्ली गए हैं.झारखंड कांग्रेस के विधायक आज शाम की फ्लाइट से दिल्ली रवाना हो गए हैं.दिल्ली से फिर सभी MLA जयपुर की यात्रा करेंगे.कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक नाराज विधायक दिल्ली में आलाकमान से मुलाकात कर अपनी बात रखेंगे. चंपई सोरेन की नई सरकार की कैबिनेट विस्तार में मंत्री नहीं बनाए जाने से कांग्रेस के 12 विधायक नाराज हैं. नई सरकार में नए चेहरों को मौका देने को लेकर कांग्रेस में मतभेद उभर आया है. मंत्रिमंडल में कांग्रेस से आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, बादल को फिर से मंत्री बनाये जाने पर कांग्रेस के कई विधायकों ने खुलकर विरोध किया है.झारखंड कैबिनेट विस्तार पर कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह ने कहा, “हमने कैबिनेट विस्तार होने से पहले ही अपने विचार रख दिए थे… हमारी मांग थी कि अगर नई सरकार बन रही है और कैबिनेट में फेरबदल हो रहा है तो नए चेहरों को मौका देना चाहिए था…”माण्डर विधायक नेहा तिर्की ने कहा कि मंत्रिमंडल में फेरबदल होना चाहिए। हमलोगों ने अपनी भावनाओं को लेकर आलाकमान को अवगत करा दिया है। उन्होंने कहा कि जो आश्वासन दिया गया था, उसे पूरा किया जाए।जेएमएम विधायक बैद्यनाथ राम भी मंत्रिमंडल में जगह न मिलने से नाराज हैं।


बता दें कि झारखंड विधानसभा में गठबंधन दलों के पास 47 विधायक हैं। जेएमएम के 29, कांग्रेस के 17 और आरजेडी का 1 विधायक है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पांच मत्रियों संग सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More

1 day ago

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More

2 days ago

गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, कल होगा सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का शपथ गहण

Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More

4 days ago

झारखंड इंटर बोर्ड में लड़कियों ने बाजी मारी

Bharat varta Desk झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 6 मई 2026 को इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा… Read More

4 days ago