
भारत वार्ता संवाददाता: बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को पीएमओ की ओर से बुधवार को दिल्ली तलब किया गया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली का फरमान मिलने के बाद देर रात राज्यपाल ने आय से अधिक संपत्ति मामले में फंसे मगध विश्वविद्यालय के कुलपति राजेंद्र प्रसाद की जगह प्रति कुलपति विभूति नारायण सिंह को कुलपति का प्रभार सौंपा है। बता दें कि 3 दिन पहले विशेष निगरानी इकाई ने भ्रष्टाचार के मामले में कुलपति पर रेड किया था और 30 करोड़ से अधिक घपले का मामला उजागर किया था। लेकिन इसके बाद भी राजभवन की ओर से कुलपति पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। लेकिन जब राज्यपाल को पीएमओ ने बुधवार को दिल्ली बुलाया तो आनन-फानन में देर रात कुलपति को मेडिकल लिव पर छुट्टी देकर प्रति कुलपति को प्रभारी कुलपति का जिम्मा सौंपा गया है।
बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालयों में भ्रष्टाचार उजागर होने का मामला प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंच गया है। राजभवन और सरकार के बीच की दूरी के बारे में भी पीएमओ को जानकारी मिली है।
इसके साथ ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के जिस कुलपति पर मौलाना मजहरूल हक अरबी फारसी विश्वविद्यालय के कुलपति ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उत्तर पुस्तिकाओं की खरीद में घपलेबाजी करने का आरोप लगाया है उन्हें आज राजभवन में सम्मानित किया गया है। इसको लेकर बिहार के शिक्षा जगत से सियासत में चर्चाओं का बाजार गर्म है। राज्यपाल के दिल्ली बुलावे को इन सब से जोड़कर देखा जा रहा है।
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More