
पटना, भारत वार्ता संवाददाता: चारा घोटाले के मामले में पटना के कोर्ट में पेश होने आए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज सुबह अलग अंदाज में दिखे। वर्षों बाद उन्होंने अपनी प्रथम जीप को खुद से ड्राइव किया। यह वही जीप है जिसमें की लालू विधायक होने के दौरान चला करते थे। यह उनकी पहली गाड़ी है। वह राबड़ी देवी के आवास से खुद जीप ड्राइव करते हुए निकले औरपास में डा. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा तक गए। फिर गाड़ी घुमाकर लौट गए। इसके बाद उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि इस संसार में जन्में सभी लोग किसी न किसी रूप में ड्राइवर ही तो हैं। उन्होंने लोगों के लिए यह कामना की कि आपके जीवन में प्रेम, सद्भाव, सौहाद्र, समता, समृद्धि, शांति, सब्र, न्याय और खुशहाली रूपी गाड़ी सबको लेकर सदा मजे से चलती रहे।
बताया जा रहा है कि हमेशा चर्चे में रहने वाले लालू कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए खुद गाड़ी ड्राइव की है।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More