
Bharat Varta Desk: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली रवाना होने से पहले राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद से मिलने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे। वहां लालू, राबड़ी के साथसाथ उनके बेटे और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री करीब आधे घंटे तक वहां रहे। फिर वहां पर जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी पहुंचे।
वहां से निकलने के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोग तो एक ही विचार के हैं। हम लोगों के आपस का राय एक ही है। इन्हीं सब चीजों के लिए हम भी दिल्ली जा रहे हैं। वहीं मुलाकात भी होगी। राहुल गांधी से आज मिलने का समय फिक्स हुआ है इस पर नीतीश कुमार ने हां में जवाब दिया। नीतीश कुमार ने यह भी कहा राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से भी वो जा रहे हैं तो मिलेंगे। बाद में ललन सिंह ने बताया कि जब नीतीश कुमार भाजपा से अलग हुए तो दिल्ली से कई दल के नेताओं ने फोन कर उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की थी। इसी के परिपेक्ष में मुख्यमंत्री दिल्ली जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के साथ ललन सिंह, मंत्री अशोक चौधरी और संजय झा भी गए हैं। वे लोग 3 दिनों तक वहां रहकर विपक्षी एकता की तमाम उपाय करेंगे। ताकि वर्ष 2024 के चुनाव में भाजपा की घेराबंदी की जा सके। राजद नेता लालू प्रसाद यादव से मुख्यमंत्री की मुलाकात इसी रणनीति को अंजाम देने के लिए हुई है।
पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More
Bharat Varta Desk : अक्सर हम बिहार पुलिस पर सवाल उठाते हैं, उसकी कार्यशैली की… Read More
Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More