
नई दिल्ली: दिनेश कुमार खारा को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वह अगले तीन वर्षों तक के लिए बैंक के चेयरमैन होंगे। उनका कार्यकाल आज यानि 7 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में चेरयमैन के साथ उनकी मदद के लिए चार मैनेजिंग डायरेक्टर होते हैं। वित्त मंत्रालय की ओर से नोटिफिकेशन जारी करके दिनेश कुमार को एसबीआई का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। दिनेश कुमार मौजूदा चेयरमैन रजनीश कुमार की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे, जिनका तीन वर्षों का कार्यकाल आज खत्म हो रहा है।दिनेश कुमार खारा ने दिल्ली युनिवर्सिटी से मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। वह एसबीआई की ग्लोबल बैंकिंग डिवीजन के भी हेड रह चुके हैं। एसबीआई की नॉन बैंकिंग सब्सिडरीज का कामकाज देखते हैं, साथ ही खारा बोर्ड स्तर के सदस्य भी हैं। एसबीआई का एमडी बनाए जाने से पहले खारा एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ थे।दिनेश कुमार खारा बतौर पीओ एसबीआई में 1984 में आए थे। 2017 में भारतीय महिला बैंक को एसबीआई में विलय करने में उनकी अहम भूमिका रही थी। दिनेश कुमार के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि कोरोना संकट से जूझ रहे बैंक की किस तरह से वित्तीय हालत को सुधारा जाए। 30 जून तक के आंकड़ों के अनुसार स्टेट बैंक के पास कुल 3000 करोड़ रुपए का फंड कोरोना संकट के नुकसान से निपटने के लिए है। बैंक में कुल 5.44 फीसदी एनपीए है, जोकि मार्च तिमाही में 6.15 फीसदी थी।अगस्त 2016 में दिनेश कुमार खारा स्टेट बैंक के एमडी नियुक्त किए गए थे, तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद उनका कार्यकाल दो वर्ष के लिए और बढ़ा दिया गया था।
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More
पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More
पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More
पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More