बड़ी खबर

दारु- शराब मत पियो, बच्चों को स्कूल भेजो-साहिबगंज एसपी नौशाद आलम ने आदिवासियों के बीच फूंका बिगुल

मोहम्मद नौशाद आलम ने पुलिस आपके द्वारा अभियान का किया शुभारंभ

पहली बबार सुदूर आदिवासी इलाके में पहुंचे एसपी

Bharat Varta desk:

साहिबगंज जिले के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद नौशाद आलम ने संथाल और पहाड़िया समाज के लोगों को आह्वाहन किया है कि वह शराब नहीं पिए और बच्चों को स्कूल भेजें। एसपी आज कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पुलिस आपके द्वार अभियान का शुरुआत बोरियो प्रखंड के बांझी संथाली पंचायत अंतर्गत खजुरिया गांव से किया। इसके बाद वे पहाड़िया जनजाति के लोगों को संबोधित कर रहे थे। गांव के स्कूल में इस कार्यक्रम का आयोजन गांव के लोगों के द्वारा ही किया गया था।इसके संयोजक जिला 20 सूत्री के सदस्य और पूर्व मुखिया स्टीफन मुर्मू थे। इस मौके पर एसपी ने कहा कि शराब पीने से आदिवासी समाज के लोगों को सबसे अधिक हानि हो रही है। स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम है जबकि सरकार हर तरह का संसाधन मूहैय्या करा रही है। उन्होंने लोगों से कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने बच्चों को स्कूल भेज कर पढ़ाएं ताकि आपका समाज आगे बढ़े।

पूरे जिले में चलेगा अभियान

एसपी ने कहा कि पुलिस पूरे जिले में यह अभियान चलाएगी। सभी थानाध्यक्षों को निर्देश भेजा जा रहा है। वे प्रखंडों में आयोजित होने वाले ऐसे कार्यक्रमों में जाएंगे। इस मौके पर मौजूद आदिवासी मुखिया, प्रधान और अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि यह पहला मौका है जब कोई एसपी उनके बीच आया है। इतने सुदूर गांवों में एसपी आदिवासी जनजाति के लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं।

समारोह को बांझी संथाली की मुखिया स्टीफन मुर्मू, बोरियो संथाली की मुखिया एरिका स्वर्ण मरांडी, बोरियो बाजार की मुखिया मीना बास्की, पंचायत समिति सदस्य मानुएल हंसदा, पूर्व प्रमुख मंडल मरांडी, ग्राम प्रधान मुंशी हंसदा, सलहाय हंसदा, बेटका मुर्मू मुंशी हंसदा, मुंशी मुर्मू ,सलगी सोरेन वाले हंसदा, समाज सेविका सरिता किस्कू , पक्कू टुडू, संतोष कुमार सैलेश भगत क्रिस्टोफर टुडू बबलू मुर्मू, कारण मरांडी बड़का बस्की प्रबोध कुमार हांसदा अनिल पंडित आदि ने संबोधित किया।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

5 days ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

6 days ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

6 days ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

7 days ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

1 week ago

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More

1 week ago