अपराध

दलित नेता की हत्या पर सुलगा हाजीपुर

हाजीपुर : बिहार में अपराधी बेखौफ हैं. आए दिन यह लूट और हत्या के मामले सामने आ रहे हैं. बिहार के वैशाली में अपराधियों ने दलित नेता राकेश पासवान के घर पर चढ़कर गोली मारकर हत्या कर दी है. राकेश पासवान की हत्या उनके गांव पंचदमिया में उनके घर की गई है. बताया जा रहा है कि वहां पहुंचे अपराधियों ने पहले उन्हें पैर छूकर प्रणाण किया फिर उनसे कुछ देर बातचीत की और फिर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधियों ने एक के बाद एक तीन गोली उनके सीने में उतार दिया. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. राकेश भीम आर्मी के सक्रिय नेता थे. उनके भाई भाई मुकेश जिला परिषद के पूर्व सदस्य रह चुके हैं.

राकेश पासवान की हत्या तब की गई है जब वह शुक्रवार को अबेडकर जंयती के मौके पर शोभा यात्रा निकालने की तैयारी कर रहे थे. इस दौरान मोटरसाइकिल से आए चार बदमाशों ने पहले उनके पैर छुए फिर थोड़ी देर उनसे बातचीत की. इससे बाद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. गोली लगने के बाद राकेश पासवान वहीं गिर गए. इधर अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए.

दलित नेता राकेश पासवान की हत्या के बाद उनके समर्थक आक्रोशित हो गए. उनके समर्थक शव का बगैर पोस्टमार्टम कराए लालगंज लेकर चले गए. समर्थकों ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया. हजारों की संख्या में समर्थक सड़क पर उतर आए और सड़क पर तोड़फोड़ और आगजनी की. शुक्रवार को उनके शव यात्रा में हजारों की भीड़ उमड़ी. राकेश पासवान के समर्थक जय भीम और भारत माता की जय के नारे भी लगा रहे थे.

श्रद्धांजलि देने पहुंचे केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस
घटना के बाद हाजीपुर के सांसद और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस लालगंज के जहानाबाद बसंता घाट पर पहुंचे . यहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और घटना को दुखद बताया. इस दौरान केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बिहार के लॉ इन ऑर्डर पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है.

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

3 days ago

टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More

4 days ago

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

6 days ago

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

1 week ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

1 week ago