
Bharat Varta desk-
बिहार में अब 3 साल की जगह 4 साल का होगा स्नातक का कोर्स। गुरुवार को राजभवन में हुई उच्चस्तरीय बैठक में बिहार के विश्वविद्यालयों में सत्र 2023-2027 से चार वर्षीय स्नातक कोर्स प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। कोर्स की संरचना व प्रथम वर्ष के लिए विस्तृत पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए कमेटी गठित होगी।
राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बिहार के विश्वविद्यालयों में च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) और सेमेस्टर सिस्टम (एसएस) के आधार पर चार वर्षीय स्नातक की पढ़ाई प्रारंभ करने को लेकर कुलपतियों व शिक्षा विभाग के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस सत्र में विश्वविद्यालय स्तर पर सेंट्रलाइज नामांकन होगा लेकिन सभी विश्वविद्यालयों को एक ही समय पर सभी संबंधित कार्य सम्पन्न करने होंगे। इसकी समय सीमा राजभवन तय करेगा।
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More