बड़ी खबर

तेलंगाना के प्रथम गृह मंत्री नैनी नरसिम्हा रेड्डी का निधन, पिछले माह पाए गए थे कोरोना संक्रमित

हैदराबाद: तेलंगाना के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के नेता नैनी नरसिम्हा रेड्डी का निधन का बुधवार को हो गया। उन्हे बुधवार रात को उन्हें हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। पिछले महीने सितंबर के आखिरी हफ्ते में नैनी नरसिम्हा रेड्डी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। हालांकि उसके बाद वो ठीक होकर घर भी लौटे थे लेकिन उनका पहले से कुछ बीमारी का इलाज चल रहा था। बुधवार की रात उन्हें न्युमोनिया की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तेलंगाना के पहले गृह मंत्री थे नैनी नरसिम्हा रेड्डी, नैनी नरसिम्हा रेड्डी तेलंगाना के 2014 से 2018 तक गृहमंत्री रह चुके थे। वह तेलंगाना के पहले गृह मंत्री थे। नैनी नरसिम्हा रेड्डी वाईएसआर कैबिनेट में तकनीकी शिक्षा मंत्री भी थे। साल 2005 से 2008 तक उन्होंने वाईएसआर के कैबिनेट मंत्री के तौर पर काम किया है। हैदराबाद के मुशीराबाद विधानसभा क्षेत्र से नैनी नरसिम्हा रेड्डी कई बार विधायक बने। केसीआर की राजनीति में नैनी नरसिम्हा रेड्डी का बड़ा योगदान है। नैनी नरसिम्हा रेड्डी तेलंगाना में राज्यपाल द्वारा नामित विधान परिषद (एमएलसी) के सदस्य थे। वह हैदराबाद के लोकप्रिय नेताओं में से एक थे।

Kumar Gaurav

Recent Posts

मीनाक्षी राय होंगी पटना हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सिक्किम हाईकोर्ट की वरिष्ठतम न्यायाधीश, जस्टिस मीनाक्षी मदन… Read More

2 days ago

बिहार में 11 आईएएस अधिकारी बदले, दीपक कुमार सिंह राज्यपाल के प्रधान सचिव नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक… Read More

3 days ago

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

1 week ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

1 week ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

1 week ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

2 weeks ago