पॉलिटिक्स

तेज प्रताप के हमले के बाद अचानक पटना पहुंचे तेजस्वी, दिया जवाब-बंधक बनाने की बात लालू जी के व्यक्तित्व से मेल नहीं खाती


पटना, भारत वार्ता संवाददाता:
राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे विधायक तेज प्रताप यादव ने कल अपने छोटे भाई और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा था कि 4-5 लोग लालू जी को दिल्ली में बंधक बनाए हुए हैं। वे उन्हें पटना आने नहीं दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना चाहते हैं। छोटे भाई के हमले के दूसरे दिन यानी आज सुबह तेजस्वी अचानक दिल्ली से पटना पहुंचे और हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेज प्रताप के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि लालू जी को बंधक बनाए जाने की बात उनके व्यक्तित्व से मेल नहीं खाती है। वे लंबे समय तक बिहार के मुख्यमंत्री और केंद्र में मंत्री रहे। देश के दो प्रधानमंत्रियों को कुर्सी पर बैठाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को गिरफ्तार करवाने का काम किया। ऐसे में अगर कोई इस तरह के आरोप लगा रहा है तो यह बात लालू प्रसाद यादव के व्यक्तित्व से मेल नहीं खाती। तेज प्रताप के अन्य आरोपों के संबंध में पूछे जाने पर तेजस्वी बचते रहे। उन्होंने तेजप्रताप का नाम नहीं दिया और ना ही उन पर सीधे कुछ कहा। हवाई अड्डा से में अपने आवास के लिए निकल गए।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

7 hours ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

10 hours ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

1 week ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

1 week ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

3 weeks ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

3 weeks ago