
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : राजद के अंदर घमासान मचा है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे व महुआ के विधायक तेज प्रताप यादव के तल्ख तेवर बरकरार है। वह बार-बार अपनी ही पार्टी के नेताओं घेरते आ रहे हैं। अपने करीबी आकाश यादव को छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने से तेज प्रताप की नाराजगी और अधिक बढ़ गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बाद अब उन्होंने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के राजनीतिक सलाहकार व मुख्य सहयोगी संजय यादव पर सोशल मीडिया के माध्यम से जोरदार हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है – “जिस प्रवासी सलाहकार के इशारो पे पार्टी चल रही वो हरियाणा में अपने परिवार से किसी को सरपंच नहीं बनवा सकता वो ख़ाक मेरे अर्जुन को मुख्यमंत्री बनायेगा ..वो प्रवासी सलाहकार सिर्फ लालू परिवार और राजद में मतभेद पैदा कर सकता है”
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More