
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : राजद के अंदर चल रहे विवाद के बीच तेज प्रताप यादव के बेहद करीबी व चहेते आकाश यादव को छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है। कई दिनों से नाराज चल रहे राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह तेजस्वी यादव के साथ करीब एक घण्टे के मुलाकात बाद राजद कार्यालय पहुंचे और गगन यादव को छात्र राजद का नया प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया। बता दें कि तेज प्रताप यादव लगातार जगदानंद सिंह के खिलाफ बोल रहे थे। हाल ही में छात्र राजद के कार्यक्रम में उन्होंने जगदानंद सिंह को हिटलर कहा था। जिसके बाद से नाराज हो कर जगदानंद सिंह पार्टी कार्यालय जाना बंद कर दिए थे। अब तेज प्रताप यादव के करीबी आकाश यादव को हटाने की शर्त पर जगदानंद सिंह ने अपनी नाराजगी खत्म की है।
तेज प्रताप यादव के बेहद करीबी व चहेते आकाश यादव को छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाए जाने के पीछे तेजस्वी यादव की नाराजगी भी बताई जा रही है। हाल ही में आकाश यादव के द्वारा लगाए गए बड़े बड़े होर्डिंग में तेजस्वी यादव की तस्वीर नहीं लगाई गई थी। जिससे पार्टी में असहजता की स्थिति पैदा हो गई थी। आकाश यादव को हटाया जाना पार्टी में तेज प्रताप यादव के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। आकाश काफी समय से तेज प्रताप के बेहद ही करीबी रहे हैं। तेज प्रताप जब वृंदावन या किसी अन्य जगहों पर घूमने जाते हैं तब भी उनके साथ आकाश यादव दिखते रहे हैं।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More