बड़ी खबर

तेजस्वी से डोम राजा ने श्मशान घाट पर मांग लिया दानापुर से टिकट

पटना, भारत वार्ता संवाददाता: लालू प्रसाद यादव के बड़े भाई महावीर यादव का जनार्दन घाट पर अंतिम संस्कार करने गए तेजस्वी यादव से डोम राजा ने दानापुर से चुनाव लड़ने का टिकट मांग सबको हैरत में डाल दिया. दरअसल यह वाकया शुक्रवार को तब हुआ जब तेजस्वी और उनके भाई तेजप्रताप अपने बड़े चाचा महावीर प्रसाद यादव का अंतिम संस्कार करने श्मशान घाट पहुंचे हुए थे. वहां जब डोम राजा के रस्म की बारी आई तो उसने तेजस्वी से पूछा कि क्या दीजिएगा. इस पर तेजस्वी ने कहा जो मांगोगे. इसके बाद फिर क्या था डोम राजा ने 1 लाख रुपए के साथ दानापुर से विधानसभा चुनाव का टिकट का डिमांड कर दिया. यह तेजस्वी और तेजप्रताप समेत सब लोग हंसने लगे. लेकिन सबसे असहज स्थिति बनी मौके पर मौजूद दानापुर के बाहुबली विधायक रीत लाल यादव की. उनकी स्थिति देखते बन रही थी. इसके बाद डोम राजा को समझा-बुझाकर उन्हें पैसे देकर रस्म पूरा कराया गया. यह घटना सोशल मीडिया पर चल रही है.

Kumar Gaurav

Recent Posts

हटाए गए राज्यपाल के प्रधान सचिव

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More

2 days ago

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 weeks ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago