
Bharat varta desk: नीतीश कुमार के साथ आने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हम चाचा- भतीजा लोग हैं। हम समाजवादी हैं। हमारी पुरखों की ताकत को कोई दूसरा कैसे ले सकता है। हमारा लक्ष्य बिहार में भाजपा के एजेंडा को रोकना था। हम नीतीश कुमार जी के आभारी हैं कि उन्होंने राष्ट्रहित में भाजपा से अलग होने का फैसला लिया।
तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी लोकतंत्र को चुनौती दे रही है। आज नीतीश कुमार ने निर्णय लेने का काम किया है। पूरा देश में क्या हो रहा नहीं पता है? झारखंड में क्या हो रहा नहीं पता? महाराष्ट्र में क्या हुआ नहीं पता? बिहार के हित में नीतीश कुमार ने अच्छा निर्णय लिया। नड्डा जी विपक्ष को खत्म करना चाहते हैं। क्या अब देश में यही होगा?
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार ने देश को दिशा दिखाई है. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया गया। आज संविधान को बचाना है। तेजस्वी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी का काम है जो बिकता है, उसको खरीदो। मुख्यमंत्री ने देश के हित में निर्णय लिया। हम मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हैं। नीतीश से संबंधों पर लेकर तेजस्वी ने कहा कि हम चाचा-भतीजे हैं. लड़े भी हैं, आरोप भी लगाएं हैं. हर परिवार में लड़ाई होती है। अभी समय दूसरा है. नीतीश कुमार देश में सबसे अनुभवी सीएम हैं. वहीं शपथ ग्रहण की तारीख पर तेजस्वी ने कहा कि अभी शपथ ग्रहण की तारीख तय नहीं हुई है। नीतीश के प्रधानमंत्री के दावेदारी के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि यह सब वे मुख्यमंत्री जी पर छोड़ते हैं।
तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी छोटे दलों को खत्म करना चाहती है। नड्डा जी ने कहा कि विपक्षी पार्टियां खत्म हो जाएंगी। हम लोग समाजवादी लोग हैं. ऐसे नहीं खत्म हो जाएंगे।
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More