पॉलिटिक्स

तेजस्वी ने नीतीश को दी चुनौती-आपका भतीजा झंडा उठाकर नरेंद्र मोदी को बिहार में रोकेगा

Bharat varta desk:

बिहार विधानसभा में सोमवार को फ्लोर टेस्ट से पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनौती दी कि वह बिहार में नरेंद्र मोदी की भाजपा को रोक देंगे. इंडिया से एनडीए में शामिल होने के लिए तेजस्वी ने नीतीश पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि नीतीश एक ही कार्यकाल में तीन बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं. विधानसभा में बोलते हुए तेजस्वी ने कहा, “मुझे जदयू विधायकों के लिए बुरा लग रहा है क्योंकि उन्हें जनता के बीच जाकर जवाब देना होगा.

तेजस्वी ने आगे कहा कि अगर कोई आपसे पूछे कि नीतीश कुमार ने 3 बार शपथ क्यों ली, तो आप क्या कहेंगे? पहले आप उनकी (भाजपा) आलोचना करते थे और अब प्रशंसा कर रहे हैं.” उन्हें, आप क्या कहेंगे? हम (राजद) कहेंगे कि हमने नौकरियां दी हैं. 

‘हम आपको परिवार का सदस्य मानते हैं’

नीतीश कुमार द्वारा स्वयं बनाए गए विपक्षी गठबंधन को छोड़कर भाजपा में शामिल होने का जिक्र करते हुए तेजस्वी ने कहा, हम आपको परिवार का सदस्य मानते हैं. हम समाजवादी परिवार से हैं…जो आप झंडा ले कर चले थे कि मोदी को देश में रोकना हैं, अब आपका भतीजा झंडा उठा कर मोदी को बिहार में रोकने का काम करेगा. बता दें कि तेजस्वी अक्सर नीतीश कुमार को अपना चाचा कहते हैं.

‘महागठबंधन तोड़ने का नीतीश को इनाम देगी भाजपा’

बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने के केंद्र सरकार के फैसले का जिक्र करते हुए, तेजस्वी ने कहा कि भाजपा ने नीतीश कमार से समझौता किया है कि अगर आप महागठबंधन को तोड़ने का काम करते हैं तो उन्हें यह पुरस्कार दिया जाएगा. भाजपा पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा कि उन्होंने भारत रत्न का सौदा कर लिया. 

‘हमेशा करेंगे नीतीश का सम्मान’

बिहार विधानसभा में बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि हम हमेशा सीएम नीतीश कुमार का सम्मान करेंगे. जब आप इस्तीफा देने के बाद राजभवन से बाहर आए, तो आपने (नीतीश कुमार) कहा ‘मन नहीं लग रहा था, हम लोग नाचने गाने के लिए थोड़े हैं’,”हम आपका समर्थन करने के लिए वहां थे.”

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

11 hours ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

11 hours ago

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

1 day ago

नीतू नवगीत के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष लिया गया स्वच्छता का संकल्प

पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More

3 days ago

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार

Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More

3 days ago

मगध महिला कॉलेज में स्वच्छता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नीतू नवगीत ने बांधा समां

पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More

4 days ago