
पटना। विधानसभा में शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक निजी टिप्पणी करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने बेटी पैदा होने के डर से दूसरा बच्चा पैदा नहीं किया। उनका एक बेटा है वो भी इनका है या नहीं पता नहीं। तेजस्वी ने सत्ता पक्ष के लोगों को चोर-बेईमान भी कहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पर मर्डर का केस है, कैसे उसे मैनेज किया गया मुख्यमंत्री खुद बतायें। इसपर भड़क कर मुख्यमंत्री ने सदन में बोलने के लिए खड़े हुए और तेजस्वी पर जमकर पलटवार किया।
मुख्यमंत्री ने तेजस्वी यादव के द्वारा लगाये गए मर्डर केस के आरोप पर भड़क कर कहा कि बकवास कर रहा है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि जांच करा ली जाए। ये झूठ बोल रहा है, उनपर कार्रवाई की जाए।
नीतीश ने भड़क कर कहा कि हम अब तक चुप थे। यह हमारे बेटे के समान है। इनके पिता हमारे भाई समान दोस्त रहे हैं। तुम्हारे पिता को विधायक दल का नेता किसने बनाया था। तुमको डिप्टी सीएम किसने बनाया था चार्जशीटेड हो, तुम क्या करते हो, हम सब जानते हैं। इनपर भ्रष्टाचार का आरोप लगा तो हमने कहा एक्सप्लेन कीजिये। एक्सप्लेन नहीं किया तो हमलोग अलग हो गए।
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More