
Bharat Varta Desk : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज आईआरसीटीसी घोटाला मामले में सीबीआई की विशेष अदालत में पेश होंगे। सीबीआई ने उनकी जमानत रद्द करने की मांग को लेकर विशेष अदालत में अर्जी दाखिल की थी। सीबीआई की इस अर्जी के बाद विशेष अदालत ने तेजस्वी यादव को नोटिस जारी किया था। इसी सिलसिले में वे आज सीबीआई की विशेष अदालत में पेश होंगे। तेजस्वी आईआरसीटीसी घोटाला मामले में पहले से ही जमानत पर चल रहे हैं।
धमकी देने और जांच प्रभावित करने की कोशिश का आरोप
सीबीआई ने अपनी याचिका में तेजस्वी पर धमकी देने और जांच को प्रभावित करने की कोशिश का आरोप लगाया था। दरअसल, तेजस्वी ने सीबीआई छापेमारी को लेकर 25 अगस्त को प्रेस कांफ्रेंस कर सीबीआई पर टिप्पणी की थी। जिसके बाद सीबीआई ने 17 सितंबर को विशेष अदालत में याचिका दाखिल की थी। सीबीआई ने अपनी याचिका में तेजस्वी पर धमकी देने, संविधान को नीचा दिखाने और जांच को प्रभावित करने की कोशिश का आरोप लगाया। याचिका में कहा गया है कि क्योंकि तेजस्वी यादव अभी प्रभावशाली पद पर हैं और उनकी ओर से कही बातें जांच को प्रभावित कर सकती हैं।
क्या है IRCTC घोटाला ?
दरअसल, सीबीआई ने 2017 में तेजस्वी यादव, लालू यादव, राबड़ी देवी समेत दूसरे आरोपियों के खिलाफ IRCTC घोटाले में केस दर्ज किया था। इस मामले में 2018 में तेजस्वी यादव को जमानत मिली थी। यह पूरा मामला साल 2004 से 2009 के बीच का है जब आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे। उस दौरान IRCTC के रांची और पुरी के दो होटलों को लीज पर प्राइवेट कंपनी को दिया गया था। आरोप है कि होटलों को लीज पर दिए जाने के बदले पटना के बेली रोड में करीब तीन एकड़ की कीमती जमीन लालू परिवार को दी गई। पहले ये जमीन डिलाइट कंपनी को दी गई और उसके बाद इसे राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की स्वामित्व वाली लारा प्रोजेक्ट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड को बेच दी गई।आरोप है कि रेलवे के होटलों को लीज पर देने के एवज में डिलाइट कंपनी को जमीन दी गई और बाद में उस कंपनी से लारा कंपनी ने काफी कम कीमत में जमीन खरीद ली। डिलाइट कंपनी आरजेडी नेता प्रेमचंद गुप्ता की पत्नी की है।
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More