
Bharat varta desk
पूर्णिया में हुए पूर्व जिला परिषद सदस्य रिंटू सिंह हत्याकांड में बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह का नाम उछलने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर हैं। आज उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए और उनके इस्तीफे की मांग की।
उन्होंने कहा कि बिहार में गैंग्स आफ नीतीश कुमार का खेला चल रहा है। इसमें बिहार पुलिस भी मिली हुई है। उन्होंने एक बार फिर कहा कि बिहार पुलिस जनता दल यू की पुलिस बनकर रह गई है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मृतक के परिवार मंत्री जी सिंह का आरोप लगा रहे हैं। यदि मुख्यमंत्री उन्हें बचाना नहीं चाहते हैं तो आरोपों की निष्पक्ष जांच कराएं। कम से कम मंत्री और उनके भतीजे पर एफ आई आर दर्ज होनी चाहिए। मंत्री का कॉल डिटेल निकाला जाए। तेजस्वी ने कहा कि अपराधियों को सरकार का संरक्षण मिल रहा है। यही वजह है कि हत्या लूट रंगदारी और दुष्कर्म के आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पुनिया की घटना में कार्रवाई के नाम पर केवल थाना प्रभारी को सस्पेंड किया गया है। तेजस्वी ने मंत्री के इस्तीफे की भी मांग की है।
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More