
Bharat varta desk: IRCTC घोटाला मामले में सीबीआई ने बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ दिल्ली कोर्ट का रुख किया है। सीबीआई ने इस मामले में तेजस्वी यादव को दी गई जमानत को रद्द करने की याचिका दायर की है जिस पर सुनवाई करते हुए सीबीआई कोर्ट के स्पेशल जज गीतांजलि गोयल ने तेजस्वी यादव को नोटिस जारी कर मामले पर जवाब देने को कहा है। कोर्ट ने कहा है कि क्यों नहीं आप की जमानत रद्द कर दी जाए। सीबीआई ने कोर्ट से कहा है कि बाहर रहते तेजस्वी जांच को प्रभावित कर रहे हैं। उन पर आरोप है कि पिछले दिनों प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने सीबीआई को धमकी दी थी। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस उन्होंने तब किया था जब पटना में उनके और उनके कई समर्थकों के यहां सीबीआई ने रेड किया था।
बता दें कि लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत कई लोग इस मामले में आरोपित हैं। ये मामला साउथ एवेंन्यू कोर्ट में चल रहा है। तेजस्वी यादव और उनकी मां राबड़ी देवी को 2018 में इस मामले में जमानत दी गई थी। कहा जा रहा है कि यदि सीबीआई कोर्ट ने तेजस्वी की जमानत रद्द कर दी तो उन्हें जेल जाना पड़ सकता है। इस तरह उनकी कुर्सी पर भी खतरा उत्पन्न हो गया है।
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More