
पटना। विपक्ष द्वारा उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के चुनावी हलफनामे में उम्र की गलत जानकारी देने के आरोप पर बिहार की राजनीति गर्मा गई है। एक तरफ विपक्ष जहां मेवलाल चौधरी के बाद तारकिशोर प्रसाद पर कार्रवाई की मांग कर रही वहीं दूसरी तरफ सत्ता पक्ष तेजस्वी यादव पर हमलावर है। शनिवार को जदयू प्रदेश कार्यालय में पार्टी नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तेजस्वी यादव से भी नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग किया। जदयू नेताओं ने आरोप लगाया कि मेवालाल की तरह ही तेजस्वी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं।
वहीं जदयू प्रवक्ता डॉ अजय आलोक ने कहा है कि हम चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट से मांग करते हैं, जो भी चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देता हो उसपर जांच करके कार्रवाई करे। 3 नवंबर को हमने चुनाव आयोग को तेजस्वी और तेजप्रताप यादव के खिलाफ साक्ष्य के साथ एक ज्ञापन दिया था, इसपर चुनाव आयोग ने अभी तक निर्णय नहीं लिया। चुनाव आयोग को तेजस्वी और तेजप्रताप के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More