बड़ी खबर

तेजप्रताप का तेजस्वी पर निशाना: लालू यादव को दिल्ली में बंधक बनाकर रखा, तीन चार लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का सपना देख रहे हैं


Bharat varta desk:
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने इशारों ही इशारों में छोटे भाई और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा है कि उनके पिता को जेल से आए एक महीने हो गए मगर उन्हें पटना आने नहीं दिया जा रहा है। उन्हें दिल्ली में बंधक बनाकर रखा गया है। तीन- चार लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का सपना देखते हैं मगर वह बन नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि उन लोगों का नाम सब कोई जानते हैं बताने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने पिताजी को कहा कि पटना चलिए हम लोग साथ रहेंगे। वह यहां रहते थे तो महान जनता से मिलने का काम करते थे। हमारे घर का दरवाजा जनता के लिए खुला रहता था मगर तीन-चार लोगों ने जनता से मिलने के लिए रास्ता बांध दिया है। तेज प्रताप ने कहा कि गरीब गुरबा जनता लालू प्रसाद से मिलने के लिए दिल्ली कैसे जाएगी। उन्होंने कहा कि पिताजी को बिहार की धरती पर जरूर आना चाहिए। वे जब भी जाते हैं तो उनसे कहते हैं कि बिहार की जनता आपका इंतजार कर रही है।
दरअसल तेज प्रताप यादव ने छात्रों का एक संगठन बनाया है। उसी के कार्यक्रम में आज अपने विचार रखें। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी में जो काम हो रहा है उससे संगठन बढ़ेगा नहीं बल्कि टूट जायेगा। ऐसे काम नहीं चलने वाला है. तेजप्रताप बोले- मेरे पिता जी अस्वस्थ चल रहे हैं इसलिए हम कोई प्रेशर नहीं देना चाहते हैं । वे बीमारी से जूझ रहे हैं और कुछ लोग इसका नाजायज फायदा उठा रहे हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

5 days ago

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी कार्यालय के नए जॉइंट डायरेक्टर

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More

5 days ago

मोदी सरकार के कई सचिव बदले, चंचल कुमार को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव का जिम्मा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More

1 week ago

हक व हाईकोर्ट आदेश लागू करने की मांग पर CO/RO का महा-जुटान, सामूहिक अवकाश जारी रखने का ऐलान

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More

1 week ago

बिहार के चार आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में प्रमोशन

Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More

1 week ago