
bharat varta desk:
मतगणना के बीच प्रधानमंत्री मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने शुरू किया-जक्ष जगन्नाथ, हम सभी जनता जनार्दन के ऋणी हैं। जनता ने भाजपा और एनडीए पर भरोसा जताया है। आज की यह विजय दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है। यह भारत के अटूट निष्ठा की जीत है। यह विकसित भारत के प्रण की जीत है…। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह विकसित भारत के प्रण की जीत है। यह सबका साथ, सबका विकास की जीत है। यह इस मंत्र की जीत है। यह 140 करोड़ भारतीयों की जीत है।
पीएम मोदी ने कहा कि आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन किया। बिहार में नीतीश बाबू के नेतृत्व में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन किया। दोस्तों 10 साल पहले देश ने हमें जनादेश दिया था। 2013-14 में देश एक निराशा की गर्त में डूब चुका था। हर दिन अखबारों की हेडलाइन ऐसी ही होती थीं। ऐसे समय में देश ने हमें निराशा के गहरे सागर से आशा के मोती निकालने का जिम्मा सौंपा था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तीसरे कार्यकाल में देश बड़े फैसलों का गवाह बनेगा। ये मोदी की गारंटी है। एनडीए सरकार की प्रतिबद्धता हर वर्ग के विकास की रही है। 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। इसमें से बड़ी संख्या एससी-एसटी की है। हम तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक गरीबी देश के अतीत का हिस्सा न हो जाए।
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 142 सीटों… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More