बड़ी खबर

तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला फिजिक्स का नोबेल प्राइज


Bharat varta desk: फिजिक्स के लिए 2022 का नोबेल प्राइज रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉजर और एंटोन ज़िलिंगर को देने का ऐलान किया है।
इन तीनों वैज्ञानिकों को यह प्राइस पुरस्कार क्वांटम इन्फॉर्मेशन साइंस और फोटोन्स पर रिसर्च के लिए दिया गया है। जानकारी के मुताबिक एलेन एस्पेक्ट फ्रांस में पेरिस और स्केले यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं जबकि जॉन एफ क्लॉजर अमेरिकी रिसर्चर और प्रोफेसर हैं। एंटोन ज़िलिंगर ऑस्ट्रिया की विएना यूनिवर्सिटी में फिजिक्स के हेड ऑफ द डिपार्टमेंट और रिसर्चर हैं।
वर्ष 2022 के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा कल से शुरू हो गई है। सोमवार को मेडिसिन के क्षेत्र में नोबेल प्राइज स्वीडन के सावन्ते पाबो को दिए जाने की घोषणा की गई थी। बता दें कि नोबेल प्राइज वीक 10 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान कुल 6 पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

तीन राज्यों में हो रही वोटिंग

Bharat varta Desk आज देश के तीन राज्यों असम, केरलम और पुडुचेरी में कुल 296… Read More

10 hours ago

9 पुलिसकर्मियों को फांसी

Bharat varta Desk तमिलनाडु के सथानकुलम में 2020 में बाप-बेटे (पी. जयराज और जे. बेनिक्स)… Read More

2 days ago

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

1 week ago

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी कार्यालय के नए जॉइंट डायरेक्टर

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More

1 week ago

मोदी सरकार के कई सचिव बदले, चंचल कुमार को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव का जिम्मा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More

1 week ago