
Oplus_131072
Bharat varta Desk
आज देश के तीन राज्यों असम, केरलम और पुडुचेरी में कुल 296 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान केंद्र खुलेंगे। इस बार करीब 10 लाख नए वोटर्स पहली बार वोट डाल रहे हैं, जो चुनावी समीकरण को पूरी तरह बदल सकते हैं। तीनों राज्यों में राजनीतिक माहौल बेहद उत्साही है। केरल में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन लगातार तीसरी बार जीत की कोशिश कर रहे हैं। असम में बीजेपी हिमंता बिस्व सरमा के सहारे लगातार तीसरी बार सत्ता पाने का दांव खेल रही है। पुडुचेरी में एन. रंगासामी अपनी पार्टी AINRC के साथ पांचवी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रहे हैं।
केरल में 140 विधानसभा सीटों पर वोटिंग है। पुडुचेरी में 30 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। यानी 2 राज्यों एवं एक केंद्र शासित प्रदेश के कुल 296 विधानसभा सीटों पर गुरुवार को वोट डाले जा रहे हैं। असम, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में मतदान हो रहे हैं।
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों राज्यों के वोटरों से खास अपील की है। उन्होंने कहा कि कि लोकतंत्र के इस महापर्व को उत्साह के साथ मनाएं। वोट गिराने जरूर जाएं और एनडीए की सरकार बनाएं।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More