Bharat varta desk: झारखंड प्रदेश के गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट से तीन बार विधायक रहे प्रशांत मंडल का निधन हो गया। 58 साल के प्रशांत लंबे समय से बीमार चल रहे थे। रांची के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट से तीन बार विधायक रहे। बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा से चुनाव लड़े मगर हार गए थे। आज उनके अंतिम दर्शन के लिए झारखंड विधानसभा में शव को रखा गया जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। भाजपा के भी सभी प्रमुख नेता पहुंचे थे। एक लोकप्रिय सामाजिक और राजनीतिक व्यक्ति के रूप में अपने इलाके में विख्यात थे। उनके निधन को राजनीतिक जगत की क्षति बताते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि वे एक लोकप्रिय जन नेता थे।
Bharat varta Desk लालू यादव एंड फैमिली को आईआरसीटीसी मामले में बड़ा झटका लगा है.… Read More
Bharat varta Desk रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत… Read More
Bharat varta Desk प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने 51 उम्मीदवारों की पहली सूची… Read More
Bharat varta Desk सारंडा में वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी घोषित करने के मामले में झारखंड सरकार… Read More
वर्ष 2027 में संभालेंगी अध्यक्ष का पदभार Bharat Varta Desk : एम्स पटना के प्लास्टिक… Read More
Bharat varta Desk हरियाणा पुलिस के आईजी वाई पूरन कुमार ने खुद को गोली मारकर… Read More