
पटना : बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां आज बाबा के दरबार को रद्द कर दिया गया था और बाबा ने लोगों से अपील भी कि कोई भी उनके दरबार में ना आए, लेकिन अब बताया जा रहा है कि बाबा का दरबार दोपहर 3 बजे सजेगा और 10 से 15 लोगों की वो अर्जी भी सुनेंगे. भारी भीड़ को देखते हुए बाबा ने आज के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया था. इस बात की जानकारी बाबा के सेवादार ने खुद दी है और कहा है कि बाबा का दरबार लगेगा.
बाबा के सेवादार ने जानकारी देते हुए बताया है कि बाबा के दरबार को तो स्थगित कर दिया गया था लेकिन अब वो दोपहर 3 बजे होगा. जहां बाबा का विशेष दरबार लगेगा और आज 10 से 15 लोगों की अर्जी भी सुनी जा सकती है. जिसके बाद 4 बजे हनुमंत कथा शुरू हो जाएगी. आपको बता दें कि कल देर रात 3:00 बजे होटल में ही बाबा का दरबार लगा था. जो केवल वीआईपी लोगों के लिए था, इस दरबार में कई नेता भी मौजूद थे. बाबा ने सभी की अर्जी सुनी और आशीर्वाद दिया था. मिली जानकारी के अनुसार इस दरबार के बाद ही बाबा ने कहा था कि उनका मन नहीं मान रहा है कि दरबार को रद्द किया जाए वो आमलोगों की भी अर्जी सुनना चाहते हैं.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More