बड़ी खबर

तिलक चढ़ा कर लौट रहे 9 लोगों की सड़क हादसे में मौत, अररिया में दूल्हे के भाई समेत 3 बारातियों की ऑन स्पॉट डेथ

Bharat varta desk: पूर्णिया जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमें एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई है। दो लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सभी तिलक चढ़ाकर लौट रहे थे। तभी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। हादसे में तिलक चढ़ाने वाले लड़की के भाई और पिता की भी मौत हुई है। ताराबाड़ी गांव के पास दुर्घटना हुई है। सभी लोग किशनगंज के नुनिया के रहने वाले थे। सभी ताराबाड़ी गांव से लौट रहे थे। सरकार 4-4 लाख के मुआवजे का ऐलान किया है।

वहीं दूसरी ओर , जहां भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना फारबिसगंज-अररिया फोरलेन के ढोलबज्जा की है। मृतक तीनों युवक शुक्रवार की रात एक बाइक पर सवार होकर किसी शादी समारोह में जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही ट्रैक्टर ने तीनों को रौंद डाला। जिससे तीनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

27 IAS-IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, विकास वैभव मगध रेंज के आईजी बनें

Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More

11 hours ago

पांच मत्रियों संग सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More

2 days ago

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More

3 days ago

गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, कल होगा सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का शपथ गहण

Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More

4 days ago