रांची संवाददाता : तांडव वेब सीरीज की पूरी टीम पर केस दर्ज होने के बाद जांच के लिए रांची पुलिस की एक टीम मुंबई जाएगी। वरीय अधिकारियों की अनुमति मिलने के बाद ही अरगोड़ा थाने के पुलिस पदाधिकारी मुंबई के लिए रवाना होंगे।
तांडव वेब सीरीज की टीम पर रांची में एफआईआर दर्ज कराई गई है। अरगोड़ा थाने में केस दर्ज हुआ है। एफआइआर भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रभात ने किया है।
इस मामले में धार्मिक भावनाएं आहत किए जाने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। एफआईआर के दिए गए आवेदन में कहा गया है कि इस फिल्म में हिन्दू देवी-देवताओं को मजाक के रूप में प्रस्तुत किया गया है।
अरगोडा थाना प्रभारी विनोद कुमार बताया ने कि मामले में आईपीसी की धारा 295 ए के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। अब पुलिस इस मामले की छानबीन करेगी। अमेजन प्राइम नामक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अली अब्बास जफर मुंबई, राइटर गौरव सोलंकी, प्रोडूसर हेमांसु कृष्ण मेहरा, अभिनेता सैफ अली खान, अभिनेत्री कृतिका कायर, अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने शनिवार को पंजाब कैडर के 1989 बैच के आईपीएस… Read More
Bharat varta Desk पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू हो गई है। सबसे… Read More
Bharat varta Desk उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ नैनीताल में तीन दिन के दौरे पर हैं। कुमाऊं… Read More
Bharat varta Desk प्सुल्तानगंज महेशी महा दलित टोला में कांग्रेस के सामाजिक न्याय जन चौपाल… Read More
Bharat varta Desk पटना हाईकोर्ट ने कई प्रिंसिपल जजों को बदल दिया है। कई जज… Read More
Bharat varta Desk बिहार चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर राज्य… Read More