
रांची संवाददाता : झारखण्ड की राजधानी रांची के बिरसा चौक पर पिछले एक माह से आंदोलन कर रहे 14 वें वित्त आयोग के संविदाकर्मियों पर शुक्रवार को पुलिस का डंडा चला। इस लाठीचार्ज में पंचायती राज लेखा लिपिक और जूनियर इंजीनियरों के लगभग आधे दर्जन से अधिक आंदोलनकारियों को चोटें आई हैं। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार इन कर्मचारियों की ओर से बिरसा चौक के पास धरना दिया जा रहा था। दोपहर के समय आंदोलनकारी अपनी मांगों को लेकर, हाथों में बैनर के साथ नारेबाजी करते हुए झारखंड मंत्रालय की ओर जाने लगे। इसी दौरान पुलिस की इनसे झड़प हो गई।
बताया जा रहा है कि आंदोलकारी एचईसी गेट के पास नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान गेट को जबरन खोलने पर आंदोलनकारी आमादा थे। वहीं पुलिस गेट को बंद कर दूसरी और मुस्तैद थी। मामले की जानकारी पाकर आला अधिकारी सदर एसडीओ एएसपी हटिया विनीत कुमार सिटी एसपी सौरभ कुमार मौके पर पहुंचे। इसी बीच आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More