Categories: बड़ी खबर

तमिलनाडु में सीबीआई के प्रवेश पर रोक

Bharat varta desk:

बिजली मंत्री की गिरफ्तारी के बाद तमिलनाडु में केंद्रीय एजेंसी सीबीआई के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। सीबीआई को किसी भी तरह की कार्रवाई करने के लिए सबसे पहले राज्य सरकार से अनुमति लेनी होगी।विपक्षी दल सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियों पर केंद्र सरकार के इशारे पर विपक्षी दलों को परेशान करने का आरोप लगा रहे हैं।

अब तक के नियम के तहत सीबीआई बिना राज्य सरकर की अनुमति के तमिलनाडु में जांच कर सकती थी लेकिन तमिलनाडु के बिजली मंत्री और डीएमके नेता वी सेंथिल बालाजी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के कुछ घंटों बाद ही तमिलनाडु सरकार ने यह फरमान जारी किया है।

इसके पहले पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, केरल, मिजोरम, पंजाब, तेलंगाना, छतीसगढ़ जैसे राज्य की सरकारों ने सीबीआई पर बैन लगाया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का जय घोष

विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

6 days ago

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का ‘जय घोष’

------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

6 days ago

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

3 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

4 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

4 months ago