कला -संस्कृति

तपोवन महोत्सव : नीतू नवगीत ने लोकगीतों से जमाया रंग

गया, भारत वार्ता संवाददाता : गया जिला प्रशासन द्वारा मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आयोजित तपोवन महोत्सव में प्रसिद्ध गायिका कविता पौडवाल ने हिंदी गीतों से तो बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका डॉ. नीतू कुमारी नवगीत ने मगही और भोजपुरी गीतों से रंग जमाया। स्थानीय बोली और भाषा का सुंदर समन्वय करते हुए नीतू नवगीत ने लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की प्रसिद्ध रचना पिया गइले कलकतबा ए सजनी गाकर सुनाया जिसमें प्यारी सुंदरी का वियोग झलकता है। नीतू नवगीत ने परदेसी बलमुआ से ना अइले गाकर लोगों को भाव विभोर कर दिया। उन्होंने दर्शकों की विशेष मांग पर महेंद्र मिसिर की रचना अंगुली में डसले बिया नगिनिया रे ननदी दियरा जरा द गाकर सुनाया जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। मकर संक्रांति के साथ होली की आहट भी सुनाई देने लगती है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नीतू नवगीत ने बहुत सारे होली गीतों की प्रस्तुति की जिनमें बाबा हरिहर नाथ सोनपुर में होली खेले, रंग उड़ेला गुलाल ए पिया कहिया ले अईबा, गोरिया करिके सिंगार अंगना में पिसेली हरदिया जैसे गीत शामिल रहे। लोक गायिका नीतू नवगीत के साथ संजय मिश्रा ने कैशियो पर, भोला पासवान ने नाल पर, अशोक कुमार ने बैंजो पर, संजय कुमार ने पैड पर और ऋषभ ने ढोलक पर रंग जमाया। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद आयोजकों द्वारा लोक गायिका नीतू नवगीत को सम्मानित भी किया गया।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

5 days ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

6 days ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

6 days ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

7 days ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

1 week ago

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More

1 week ago