
Bharat varta desk: आज पटना में डॉक्टर त्रेहान की मौजूदगी में मेदांता जय प्रभा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया।
बताया गया कि इस अस्पताल के शुरू होने के बाद बिहार के मरीजों को इलाज के लिए दिल्ली और मुंबई की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। पटना में ही आधुनिक इलाज की सुविधा मिलेगी। हृदय रोग और कैंसर रोग जैसे इलाज का भी इंतजाम यहां किया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जयप्रकाश नारायण की भी इच्छा थी कि असाध्य रोगों के इलाज के लिए एक बड़ा अस्पताल पटना में हो। इसके लिए उन लोगों ने सरकार बनने के बाद सही दिशा में प्रयास शुरू किया। इस अस्पताल के होने से लोगों को बहुत लाभ मिलेगा। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे समेत बिहार कैबिनेट के कई मंत्री मौजूद रहे।
बता देगी 19 सितंबर 2020 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की शुरूआत की थी। लेकिन इसके तैयार होने में मेदांता प्रबंधन ने काफी देरी की। काफी से विलंब से अस्पताल के शुरू होने पर समय-समय पर कई सवाल भी उठते रहे। हालांकि इसकी ओपीडी सेवा बहुत पहले शुरू हो गई थी।
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More