
जयपुर : राजस्थान के डूंगरपुर जिले में शिक्षक पदों पर भर्ती को लेकर कांकरी डूंगरी पहाड़ी पर 17 दिन से चल रहे युवाओं के धरने-प्रदर्शन का गुरुवार को उग्र होना पुलिस पर भारी पड़ गया। ऊंचाई वाले स्थान पर डटे प्रदर्शनकारियों ने मौके पर पहुंची पुलिस पर इतने पत्थर बरसाए कि पुलिसकर्मियों को अपना बचाव कर पाना मुश्किल हो गया। पथराव में गंभीर रूप से घायल हुए एएसपी गणपत महावर को एक ट्रक के पीछ लटक कर अपनी जान बचानी पड़ी।
श्री महावर ने बताया कि जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची हाईवे पर अचानक चारों ओर से पथराव शुरू हो गया। इस दौरान लोगों की भीड़ बहुत ज्यादा थी और पुलिस बल कम थे। प्रदर्शनकारियों के हमले में पुलिसकर्मी जख्मी होने लगे। एएसपी ने बताया कि मैं एक ट्रक के पीछे लटक गया और करीब 15 किमी तक इसी हाल में एक होटल तक पहुंचा। चालक को काफी देर तक पता ही नहीं था कि मैं ट्रक के पीछे लटका हूं। जब उसे पता चला तो मैंने थाने तक पहुंचा देने की गुहार की। वह मुझे एक होटल पर ले गया। होटल मालिक ने मुझे अस्पताल पहुंचाया।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More