
रांची,भारत वार्ता संवाददाता
हेमंत सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों को बदल दिया है। इस संबंध में सोमवार को सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई।
1
राजमहल के एसडीओ हरिवंश पंडित को सेवा भूमि सुधार, उप समाहर्ता, चाईबासा पश्चिम सिंहभूम के पद पर नियुक्ति हेतु अगले आदेश तक राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग रांची को सौंपा गया है।
2
बोकारो के जिला आपूर्ति अधिकारी रोशन कुमार साह
राजमहल का एसडीओ नियुक्त किया गया है।
3
पलामू डीडीसी शेखर जमुआर को गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है ।
4
देवघर के उप निर्वाचन पदाधिकारी विशालदीप खलखो को गिरिडीह का एसडीओ बनाया गया है।
5
मधुपुर के एसडीओ योगेंद्र प्रसाद को नगरीय प्रशासन निदेशालय में सहायक निदेशक बनाया गया है।
6
बुंडू नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार साहू को बुंडू का एसडीओ नियुक्त किया गया है।
7
चतरा के जिला आपूर्ति पदाधिकारी अनिल कुमार यादव को बरही का एसडीओ नियुक्त किया गया है।
8
गृह,कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में संयुक्त सचिव अनिलसन लकड़ा को जामताड़ा का डीडीसी नियुक्त किया गया है।
9
हजारीबाग के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी सुषमा बड़ाईक को राज्य निर्वाचन आयोग में अवर सचिव नियुक्त किया गया है।
10
सिल्ली के सीओ गिरजानंद किसको को पश्चिमी सिंहभूम का कार्यपालक दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है ।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More