
रांची संवाददाता: झारखंड के प्रभारी डीजीपी रहे एमवी राव ने पद से हटने के बाद जो ट्वीट किया है वह चर्चे में है. उन्होंने लिखा है कि मैं उन लोगों का आभारी हूं जिन्होंने मुझे मजबूत बनाने के लिए जहर उगला.
बता दें कि कल झारखंड सरकार ने राव को हटाकर 1987 बैच के आईपीएस अफसर नीरज सिन्हा को स्थाई डीजीपी नियुक्त किया है.
पद छोड़ने के बाद शुक्रवार की सुबह उन्होंने ट्वीट किया. उन्होंने लिखा है कि मैं उन सबका आभारी हूं जिन्होंने मुझे झारखंड पुलिस के डीजीपी के रूप में अपनी भूमिका में अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया.एमवी राव ने आगे लिखा- “मैं ऐसे लोगों का भी आभारी हूं, जो डीजीपी के रूप में कर्तव्य निर्वहन के दौरान आलोचनात्मक बने रहे.”
राव पर हेमंत सरकार की मेहरबानी
यहां यह बताना जरूरी होगा कि राव पर हेमंत सरकार मेहरबान रही है. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर यूपीएससी ने 3 आईपीएस अधिकारियों का जो पैनल सरकार को भेजा था उस में राव का नाम नहीं होने के बाद भी सरकार ने उन्हें प्रभारी डीजीपी बना रखा था. जबकि वे वरीयता में पांचवें नंबर पर थे. लेकिन यूपीएससी ने कभी उन्हें डीजीपी नहीं माना. अंत में उन्हें हटाकर सरकार को पैनल से नीरज सिन्हा को डीजीपी बनाना ही पड़ा. पिछले दिनों एमवी राव उपद्रवियों को आयरन हैंड से कुचलने का बयान देकर काफी विवादों में आए थे.
पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More
Bharat Varta Desk : अक्सर हम बिहार पुलिस पर सवाल उठाते हैं, उसकी कार्यशैली की… Read More
Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More