
Bharat varta desk:
मधुबनी में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना फुलपरास थाना क्षेत्र में एनएच 57 पर हुई। मंगलवार सुबह तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी ने चार लोगों को कुचल दिया। इनमें से तीन की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मरने वालों में मां समेत दो बच्चे शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इनोवा गाड़ी को कब्जे में ले लिया और हंगामा करने लगे। लोगों का कहना है कि यह गाड़ी मधेपुरा की डीएम की है।
लोगों का कहना है कि मधेपुरा के DM विजय प्रकाश मीना बीते 5 दिनों से छुट्टी पर थे । वह पटना से मधेपुरा जा रहे थे। तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित हो गई और चार लोग उसकी चपेट में आ गए। बताया जा रहा है की घटना के बाद जब लोगों की भीड़ जमा हो गई तो डीएम गाड़ी से उतरकर भाग खड़े हुए। घटना के विरोध में लोगों ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया है।
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More
पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More
पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More
पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More