पॉलिटिक्स

डीआईजी जयंत कांत की पत्नी जमुई से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

Bharat Varta Desk : बिहार के चंपारण रेंज के डीआईजी जयंतकांत की पत्नी स्मृति पासवान ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। स्मृति पासवान ने जमुई लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। बता दें कि जमुई सुरक्षित सीट से वर्तमान में चिराग पासवान सांसद हैं।
स्मृति पासवान पटना जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष और जदयू नेत्री नूतन पासवान की बेटी हैं। नूतन पासवान पटना के मसौढ़ी विधानसभा से 2015 में जीतन राम मांझी की पार्टी हम से और 2020 में जदयू से विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। नूतन पासवान के भाई आईपीएस अधिकारी आलोक कुमार बिहार में काफी विवादों में रहे थे।

बता दें कि जयंत कांत जमुई में एसपी रह चुके हैं। इस दौरान उनकी पत्नी स्मृति पासवान सामाजिक कार्यों में हिसा लेते रहती थी। स्मृति पासवान की स्कूलिंग पटना के नोट्रेडम स्कूल से हुई है।

रविवार को एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची स्मृति पासवान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जमुई से उनका पुराना रिश्ता है। उन्होंने बताया कि जमुई जिले के प्रबुद्ध जनों ने इच्छा जताई है कि आप मैदान में आइए और चुनाव लड़े, हम लोग आपके साथ हैं। स्मृति पासवान ने कहा कि किस दल से वो चुनाव लड़ेगी यह नहीं पता है, पर चुनाव लड़ेगी। एनडीए और महागठबंधन किस पार्टी से चुनाव लड़ेगी पूछने पर, उन्होंने कहा कि वो अभी नहीं बता सकती। लोकसभा का चुनाव यहां से लड़ना है। समाज के लोगों के लिए मैं चुनाव लडूंगी। मैं अभी किसी दल के संपर्क में नहीं हूं। स्मृति पासवान ने कहा कि मेरे परिवार में बीजेपी जेडीयू के अलावा सभी पार्टी के सदस्य मौजूद है। इसलिए आने वाले समय में मुझे पार्टी का चयन करने में कठिनाइयां नहीं होगी।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

5 days ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

6 days ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

6 days ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

7 days ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

1 week ago

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More

1 week ago