पॉलिटिक्स

डिप्टी सीएम रेणु देवी के बिगड़े बोल, छात्रों को कहा ‘हरामजादा’

Bharat Varta Desk : बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो छात्र नेताओं पर भड़क गयीं और खूब भला-बुरा कहा. वे इतने पर भी नहीं रुकीं और ‘हरामजादा’ जैसे अपशब्दों का भी प्रयोग कर डाला. डिप्टी सीएम का 16 सेंकेंड का वीडियो है जिसमें छात्र संघ के सचिव जो आरा के हैं, उन्हें गुस्से में गाली दे रही हैं.
जानकारी के अनुसार यह वीडियो बेतिया का है. बताया जा रहा है कि 12 नवंबर को डिप्टी सीएम रेणु देवी अपने विधानसभा क्षेत्र बेतिया में थीं. वो कहीं जा रही थीं. इसी बीच वोकेशनल छात्रों ने अपनी समस्या को लेकर उन्हें घेर लिया. वोकेशनल छात्र उसी दिन एमजेके कॉलेज के सामने धरना-अनशन पर थे. छात्र बीआरए यूनिवर्सिटी के निर्णय का विरोध कर रहे थे और परीक्षा केंद्र को चंपारण में किये जाने की मांग कर रहे थे. इसी मांग को लेकर छात्र संघों ने डिप्टी सीएम रेणु देवी का घेराव किया.

छात्रों से घिरी रेणु देवी अचानक गुस्से में आ गयीं और छात्र नेताओं की जम कर क्लास लगा दी. हालांकि इस दौरान डिप्टी सीएम ने मर्यादा को लांघते हुए अपशब्दों का भी प्रयोग कर दिया.
जो वीडियो वायरल हो रहा वो 16 सेकेंड का है. वायरल वीडियो में डिप्टी सीएम अपनी गाड़ी में बैठी हैं और बाहर कुछ लोग खड़े हैं.

गाड़ी में बैठे-बैठे ही रेणु देवी कह रहीं……तुम्हारा नेता जो सेक्रेटी है आरा का ‘हरामजादा’ है और कहां का है तुम्हारा अन्य नेता. हम कहे हैं कि मोतिहारी करो या बेतिया. तुम्हारा नेता कहता है कि नहीं मुजफ्फरपुर होगा तो करो मुजफ्फरपुर… वहीं इस मामले पर उनके अन्य सहयोगी कुछ भी साफ-साफ बोलने से बचते रहे.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

4 days ago

टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More

5 days ago

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

7 days ago

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

1 week ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

1 week ago