
Bharat Varta Desk: कोरोना वायरस जिस तेजी से रोज अपना स्वरूप बदल रहा है उसको लेकर डब्ल्यूएचओ ने तीसरी लहर के संबंध में दुनिया के लिए चेतावनी जारी की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अदनाम घेब्रेयियस ने आगाह किया है कि डेल्टा जैसे तेजी से फैलने वाले वेरिएंट्स के चलते कोविड-19 महामारी बहुत ही ‘खतरनाक दौर’ में पहुंच चुकी है। महानिदेशक ने चिंता जताई है कि कई देशों में टीकाकरण की गति बहुत धीमी है। डेल्टा वेरिएंट ऐसे लोगों को तेजी अपनी चपेट में ले रहा है, जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई है। आने वाले समय में कम टीकाकरण वाले देशों में अस्पतालो में डरावनी तस्वीर देखने को मिल सकती है। उन्होंने कहा है कि लोग टीका लगवाने लिए जागरुक बने, इसके लिए जरूरी है कि टीका बनाने वाली कंपनियों की ओर से टीके से प्रौद्योगिकी और संबंधित जानकारी साझा की जाए। महानिदेशक के अनुसार वेरिएंट अब तक करीब 100 देशों में फैल चुका है।
अक्टूबर-नवंबर में चरम पर
कोविड-19 महामारी से संबंधित एक सरकारी समिति के एक वैज्ञानिक के अनुसार यदि कोरोना के सुरक्षा नियमों का सही ढंग से पालन नहीं किया गया, तो कोरोना वायरस की तीसरी लहर अक्टूबर-नवंबर के बीच चरम पर पहुंच सकती है। यह अगस्त से शुरू हो सकती है।
सावधानियां
तीसरी लहर को रोकने के लिए टीकाकरण को तेज गति देने, सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने, सोशल डिस्टेंसिंग, कड़ी निगरानी, टेस्टिंग, आइसोलेशन और क्लिनिकल केयर जैसे उपायों पर जोर देने की जरुरत है।
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More
Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More
Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More