पॉलिटिक्स

ट्रैक्टर के छत पर बैठे तेज प्रताप, भाजपा प्रवक्ता ने कहा – इसी तरह साधु, सुभाष ने सत्ता के माथे पर बैठकर किया था तांडव

पटना। कृषि बिल के खिलाफ देश के विपक्षी दलों और किसान संगठनों ने मिलकर 25 सितंबर को भारत बंद का एलान किया था। इसी क्रम में पटना में राष्ट्रीय जनता दल ने कृषि बिल के खिलाफ आज धरना प्रदर्शन किया। आरजेडी के नेता तेजस्वी और तेज प्रताप यादव अपने पिता लालू प्रसाद यादव के स्टाइल में प्रदर्शन करते दिखे। प्रदर्शन के दौरान तेजस्वी यादव ट्रैक्टर चलाते हुए दिखे और तेज प्रताप यादव ट्रैक्टर के छत पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे थे और बिल के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थर।

प्रदर्शन के दौरान तेज प्रताप के ट्रैक्टर छत पर बैठने पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता निखिल आंनद ने तंज कसा, कहा – तेजस्वी यादव ने पोस्टर से भले हटा दिया हो लेकिन तेज प्रताप माथे पर बैठ गए। याद करिए लालू जी के शासन में इसी तरह साधु, सुभाष ने सत्ता के माथे पर बैठकर तांडव किया था। तेजस्वी की पूरी राजनीति पर पानी फेरने के लिए एक तेजप्रताप काफी हैं। भाजपा- जदयू को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

1 day ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

2 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

3 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

3 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

4 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

4 days ago