
Bharat varta desk: ट्रेन के लेट चलने के कारण एक व्यक्ति की फ्लाइट छूट गई। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय रेलवे को 30 हजार रुपए जुर्माना लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार
जम्मू से श्रीनगर की फ्लाइट इसीलिए छूट गई कि अजमेर जम्मू एक्सप्रेस 4 घंटे लेट पहुंची। उस व्यक्ति ने सुप्रीम कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई। न्यायमूर्ति एमआर शाह और अनिरुद्ध बोस की पीठ ने मामले की सुनवाई के बाद अपने फैसले में कहा कि अगर रेलवे यह नहीं बता पाता है कि ट्रेन क्यों लेट हुई है, तो यात्री को मुआवजा देना जरूरी होगा। इस संबंध में रेलवे के वकील की दलील को खारिज करते हुए कोर्ट ने कहा कि यह समय प्राइवेट सेक्टर से कंपटीशन और जवाबदेही का है। यदि प्राइवेट सेक्टर से कंपटीशन करना है तो कार्यशैली में सुधार लाना होगा।
Bharat varta Desk भारत ने सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में अपनी विकास यात्रा,… Read More
Bharat varta Desk गणतंत्र दिवस की 77वीं पूर्व संध्या पर देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों… Read More
Bharat varta Desk गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बिहार 22 पुलिस पदाधिकारी और… Read More
Bharat varta Desk सिवान जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के बीच एक… Read More
Bharat varta Desk आईएएस संजीव खिरवार (IAS Sanjeev Khirwar) को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का… Read More
Bharat varta Desk नितिन नबीन को आज आधिकारिक रूप से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन… Read More