
Bharat varta desk: झारखंड के साहिबगंज जिला में
तत्कालीन महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत मामले की जांच के लिए सीबीआई की टीम आज पहुंच गई है। इसके पहले कल सीबीआई ने अपने यहां केस दर्ज किया था। डीएसपी के नेतृत्व में पटना से सीबीआइ की एक चार सदस्यीय टीम गुरुवार को ट्रेन से साहिबगंज पहुंची है। आज सीबीआई इस केस का जिम्मा संभालेगी। इसके लिए सबसे पहले अधिकारी साहिबगंज के एसपी से मिलेंगे। उसके बाद केस की फाइल अपने कब्जे में लेंगे। फिर सीबीआई मामले की जांच शुरू करेगी। पटना सीबीआई की स्पेशल टीम को केस का जिम्मा मिला है। यहां बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर दिवंगत थानाध्यक्ष की मौत की जांच सीबीआई कर रही है। इस मामले में साहिबगंज पुलिस ने आत्महत्या का केस दर्ज किया था। मगर रूपा के परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। इसके लिए उनके पिता ने झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दायर करके मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की थी।
Bharat varta Desk बिहार की राजधानी पटना को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा फैसला लिया है.… Read More
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More