
Bharat varta desk:
बिहार की राजधानी पटना में एक व्यक्ति ने पत्नी और बेटी को बीच सड़क पर गोली मार दी है। उसके बाद खुद को गोली से उड़ा लिया है।
बताया जा रहा है कि बेगूसराय के रहने वाले राजीव कुमार ने गर्दनीबाग पुलिस कॉलोनी में इस घटना को अंजाम दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजीव की पत्नी और बेटी गुरुवार को मायके से लौट रही थीं। दोनों पुलिस कालोनी मोड़ से पैदल चलकर अपने किराए के मकान की तरफ जा रही थीं। इसी दौरान पहले से घात लगाए राजीव ने अपनी पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली।
साली से की थी दूसरी शादी
बताया जा रहा है कि राजीव ने अपनी पहली पत्नी के निधन के बाद साली से शादी की थी। पहली पत्नी से उसको एक बेटी है जो अपनी मौसी यानी दूसरी मां के साथ रहती थी। राजीव का दूसरी पत्नी से भी शादी के कुछ दिनों के बाद अनबन शुरू हो गया था। दोनों अलग- अलग रहने लगे थे। बताया जा रहा है कि राजीव की दूसरी पत्नी की किसी दूसरे व्यक्ति से शादी भी तय हो गई थी। लेकिन राजीव चाहता था कि उसकी पहली पत्नी की बेटी उसके साथ रहे जबकि बेटी अपनी दूसरी मां के साथ रहना चाहती थी क्योंकि वह अपने पिता के व्यवहार से नाराज रहती थी। इसी झगड़े के कारण इतनी बड़ी घटना हुई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजीव की दूसरी पत्नी सचिवालय में काम करती थी और पुलिस कॉलोनी में रिटायर्ड आईजी जी एन शर्मा के मकान में भाड़े पर रहती थी। इस घटना से राजधानी में सनसनी फैल गई है। सीनियर एसपी ने मौके का जायजा लिया है।
Bharat varta Desk बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए… Read More
Bharat varta Desk विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ा प्रशासनिक… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तारीखों… Read More
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More