
सुपौल, भारत वार्ता संवाददाता: 4 अप्रैल को सुपौल के पिपरा थाना क्षेत्र में हुए ट्रिपल मर्डर के पीछे अष्टधातु के सामानों की अंतरराष्ट्रीय तस्करी का मामला सामने आया है. इसमें पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है. एसपी मनोज कुमार ने यह जानकारी देते हुए कहा है कि ट्रिपल मर्डर की घटना अष्टधातु के सामानों के लेन देन को लेकर हुई है.बताया गया कि घटना का तार अंतरराष्ट्रीय बाजार से भी जुड़ा हुआ है. एसपी ने बताया कि तीनों मृतकों के तार अंतरराष्ट्रीय तस्करों से जुड़े हुए थे. नेपाल के तस्करों से अष्टधातु के सामानों के एवज में करोड़ो रूपये का लेन देन किया गया था. इस बीच तीनो में रुपये और अष्टधातु के सामानों के बंटवारे में बिबाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है जिसका मास्टर माइंड करजाइन थाना क्षेत्र का शातिर अपराधी रामचंद्र मंड़ल बताया गया है. रामचंद्र मंडल घटना को अंजाम देने के बाद नेपाल जाने के फिराक में था तभी पुलिस ने उसे निर्मली से गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं इस घटना के दूसरे अपराधी राघोपुर थाना क्षेत्र के त्रिभुवन यादब को भी पुलिस ने घर दबोचा है.
पुलिस ने ट्रिपल मर्डर मामले में घटना स्थल से घटना के दौरान प्रयुक्त लाठी, सिरिंज और खोखा के अलावे शराब की बोतल भी बरामद किया है. दोनों अपराधीयों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है जिसके बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में में भेज दिया गया है. एसपी ने बताया कि हत्या की एक अन्य घटना में 9 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है.
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More