
Bharat Varta Desk: कोरोना टीका लगवाने वाले विधायकों को ही बिहार विधानसभा में प्रवेश मिलेगा। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सभी विधायकों से अपील किया है कि वे टीका जरूर ले लें। उन्होंने कहा है कि मानसून सत्र में शामिल होने के लिए विधायक टीका लेकर ही आएं। विधानसभा अध्यक्ष के अनुसार जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र के लोगों के बीच टीकाकरण अभियान को लेकर जागरूकता फैलाने का काम करें। यह उनका जिम्मा है। इसके लिए जरूरी है कि जब वे खुद टीका लेंगे तो जनता ने भी इसके प्रति डर खत्म होगा। लोग टीकाकरण के लिए प्रेरित होंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी कहा है कि जिस विधायक के क्षेत्र में 80 फ़ीसदी से अधिक टीकाकरण होगा उस विधायक को विधानसभा में सम्मानित किया जाएगा।
Bharat varta Desk सिवान जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के बीच एक… Read More
Bharat varta Desk आईएएस संजीव खिरवार (IAS Sanjeev Khirwar) को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का… Read More
Bharat varta Desk नितिन नबीन को आज आधिकारिक रूप से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक के डीजीपी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव को सस्पेंड कर… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के मालदा रेलवे स्टेशन से… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तारीख… Read More