
लखनऊ, भारत वार्ता संवाददाता: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर टाइम्स नाउ के सर्वे में योगी आदित्यनाथ की सरकार फिर से बनती दिख रही है। मगर सीटों का नुकसान भी दिख रहा है। वही सर्वे में सपा को सीटों का फायदा मिलता दिख रहा है। अवध और पूर्वांचल इलाके में बीजेपी को एसपी से कड़ी टक्कर मिलती दिख रही है। सर्वे में बीजेपी की सीटें घटने के बावजूद भी वह आराम से सरकार बना सकती हैं। सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 239-245 सीट मिलती दिख रही है। 403 सदस्य विधानसभा में एसपी को 119-125 सीटें मिल सकती है। 2017 के चुनाव के मुकाबले एसपी को सीटों के मामले में फायदा होता दिख रहा है। वहीं बीएसपी को सर्वे में झटका लगता दिख रहा है। बीएसपी को 28-32 सीट मिलती दिख रही है। सर्वे के मुताबिक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की तमाम कोशिशों के बावजूद उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहने वाला है।
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More