
पटना। किसान आंदोलन के समर्थन में आज राजद के द्वारा पटना के गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति के पास धरना देने का कार्यक्रम रखा गया था। धरना में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी शामिल होना था। लेकिन धरना शुरू होने से पहले प्रशासन द्वारा गांधी मैदान के सभी प्रवेश द्वार को बंद कर दिया था। प्रशासन का तर्क यह था कि यह धरना-प्रदर्शन के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र है। गांधी मूर्ति के पास धरना प्रतिबंधित है। इसके विरोध में राजद के कार्यकर्ता व नेता गांधी मैदान के प्रवेश द्वार के बाहर सड़क पर ही बैठकर विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी करने लगे। विरोध में तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा “नीतीश जी, गांधी मैदान पहुंच रहा हूं। रोक सको तो रोक लीजिए।” बाद में भारी विरोध के बाद प्रशासन के द्वारा गांधी मूर्ति के पास धरना के लिए गांधी मैदान के प्रवेश द्वार को खोल दिया गया। अब वहां तेजस्वी यादव पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ धरना दे रहे हैं।
तेजस्वी यादव ने कहा कि धनदाता और अन्नदाता की इस लड़ाई में हम अन्नदाता के साथ खड़े है। क्या किसानों के समर्थन में आवाज़ उठाना, उनकी आय दुगुनी करने के लिए नए कानूनों में अनिवार्य रूप से MSP की मांग करना, खेत-खलिहान को बचाने की लड़ाई करना अपराध है? अगर है तो हम यह अपराध बार-बार करेंगे?
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More