
पाकुड़ से अशोक कुमार शर्मा
झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार बेरोजगारों के लिए जल्द ही बेरोजगारी भत्ते की शुरुआत कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष (2020-21)में ही इस योजना को अमल में लाने की तैयारी शुरू कर दी है।
स्नातक को 5 और स्नातकोत्तर को 7 हजार
श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा योजना प्राधिकृत समिति को भेजे गए प्रस्ताव के मुताबिक स्नातक पास युवाओं को पांच हजार और स्नातकोत्तर युवाओं को सात हजार रुपए हर साल बेरोजगारी भत्ता मिल सकती है। श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए योजना प्राधिकृत समिति के पास भेजा है। समिति के अनुमोदन के बाद प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा। कैबिनेट की मुहर लगने के साथ राज्य में बेरोजगारों को भत्ते की शुरुआत कर दी जाएगी। योजना के तहत सोरेन सरकार प्रदेश के नियोजनालयों में पंजीकृत स्नातक और स्नातकोत्तर उत्तीर्ण छात्रों को रोजगार नहीं मिलने पर भत्ता देगी।
झारखंडी होना जरूरी, दो साल तक भत्ता
प्रस्ताव के मुताबिक किसी भी उम्मीदवार को दो वर्षों तक ही इस योजना का लाभ मिलेगा। नन मैट्रिक, मैट्रिक और इंटरमीडिएट पास बेरोजगारों को इसका लाभ नहीं मिल सकेगा। योजना के मुताबिक इसका लाभ सिर्फ झारखंड के लोगों को मिलेगा। योजना का लाभ लेने के लिए बेरोजगारों को शपथ पत्र देना होगा कि उनके पास कोई रोजगार नहीं है.
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More