
रांची: बोकारो जिला के नावाडीह प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रभास चंद्र दास को ACB की टीम ने शुक्रवार को 20 हजार रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार किया. बीडीओ सह प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रभाषचंद दास एवं सहयोगी राशन डीलर सचिन कुमार महतो दोनों को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के अनुसार महिला राशन डीलर से निलंबन रद्द करने के एवज में 50 हजार रूपये रिश्वत मांगा गया था. झारखंड महिला विकास समिति जन वितरण प्रणाली की संचालिका खेमिया देवी से पचास हजार रूपए रिश्वत की मांग की गयी थी. संचालिका को अनाज वितरण नहीं करने के आरोप में निलंबित किया गया था. निलंबन रद्द कर चालू करने के नाम पर संचालिका से राशन डीलर सचिन कुमार महतो के द्वारा रिश्वत की मांग की गयी थी. रिश्वत मांगे जाने के बाद संचालिका खेमिया देवी नहीं भ्रष्टाचार निरोध ब्यूरो को इसकी सूचना दें. एसीबी द्वारा शिकायत की जांच की गयी जिसमें मामला सही पाया गया. इसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया उसी क्रम में आज 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More